CBSE CTET Admit Card 2023: वर्ष 2023 के सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक अब सक्रिय है। नीचे दिए गए सीधे लिंक से जल्दी से डाउनलोड करें और पूरी प्रक्रिया जानें।"
CBSE Releases CTET 2023 Admit Card: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट यानी सीटीईटी परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने आवेदन किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए लिंक नीचे भी दिया हुआ है. आप इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है "ctet.nic.in
Exam Timing
सीटीईटी पेपर ऑफलाइन मोड यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा. ये दो शिफ्ट में होगा, पहली शिफ्ट होगी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक की. दोनों ही शिफ्ट में कम से कम पेपर से आधा घंटा पहले कक्ष में एंट्री करा दी जाएगी. समय का विशेष ध्यान रखें और टाइम से निकलें.
Download Admit Card Step By Step:-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ctet.nic.in पर.
यहां होमपेज पर CTET Admit Card Download लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
ऐसा करते ही एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, इस पर जाएं और जो डिटेल मांगे जा रहे हों, वे डालें.
मुख्य तौर पर एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी.
इन्हें डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
यहां से इसे चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें. ये आगे आपके काम आएगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.