थलापति विजय के बेटे जैसन ने निर्देशन में कदम रखा और लाइका प्रोडक्शंस के साथ अनुबंध किया।


दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय के बेटे जैसन संजय ने निर्देशन में कदम रखा है। वह साउथ के जाने-माने प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस के साथ अपनी पहली फिल्म बनाएंगे।

जैसन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें अपनी स्क्रिप्ट के लिए लाइका प्रोडक्शंस ने रचनात्मक स्वतंत्रता दी है। वह अब फिल्म के लिए इंडस्ट्री के उभरते सितारों और तकनीशियनों से बातचीत कर रहे हैं।

जैसन ने इस अवसर के लिए लाइका प्रोडक्शंस के मालिक सुबास्करन सर और निर्माता तमिल कुमारन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उन्हें बहुत उत्साहित करता है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देता है।

जैसन ने अपनी पहली फिल्म की कहानी या किरदार से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।


प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किया गया ये पोस्ट

लाइका प्रोडक्शंस की तरफ से किए गए पोस्ट में लिखा गया, 'हम जैसन संजय को उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म में पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वह अपने पिता की विरासत आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। हमें गर्व है। उम्मीद करते हैं कि उनका करियर सफलता और संतुष्टि से भरा हो।'
तस्वीरों में जैसन लाइक प्रोडक्शंस के मालिक और निर्माताओं के साथ नजर आ रहे हैं।
जैसन को उनके प्रशंसक लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म